सोनभद्र (ब्यूरो – दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना बभनी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग पीड़ितों के खातों से गलती से स्थानांतरित हुई कुल ₹14,800/- की धनराशि को सफलतापूर्वक वापस करा दिया है। रुपया वापस पाकर दोनों पीड़ितों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला थाना बभनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चपकी का है, जहाँ दो ग्रामीणों के पैसे गलती से दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए थे। ग्राम चपकी निवासी अजय कुमार पुत्र श्यामबाबू द्वारा अनजाने में दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ₹10,800/- स्थानांतरित हो गए थे। पीड़ित ने इसकी तत्काल शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग (NCRP) पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसी गांव के निवासी इन्द्रेश कुमार पुत्र राजेश कुमार से भी डिजिटल लेनदेन के दौरान गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में ₹4,000/- ट्रांसफर हो गए थे। उन्होंने भी बिना वक्त गंवाए एनसीआरपी पोर्टल का सहारा लिया। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में बभनी पुलिस एक्टिव हुई। प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने आवश्यक तकनीकी साक्ष्य संकलित किए और संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से तत्काल संपर्क साधा। पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप के कारण गलत खातों में गई कुल ₹14,800/- की धनराशि को पहले होल्ड कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आवेदकों के मूल खातों में सुरक्षित वापस रिफंड करा दिया गया। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर दोनों आवेदकों (अजय कुमार और इन्द्रेश कुमार) ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, एएसपी ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक बभनी सहित पूरी साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया। पीड़ितों ने कहा कि पुलिस की इस त्वरित और पेशेवर कार्यशैली ने जनता का विश्वास कानून के प्रति और अधिक मजबूत किया है। जनहित के इस कार्य को त्वरित गति से अंजाम देने वाली बभनी पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी,। उपनिरीक्षक मक्खन लाल, थाना बभनी,। हेड कांस्टेबल मो. सलीम, थाना बभनी,। कांस्टेबल घनश्याम पाल, थाना बभनी,। कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, थाना बभनी, सोनभद्र। यदि आपके साथ भी किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी या गलती से गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने जैसी घटना होती है, तो घबराएं नहीं। गोल्डन आवर (शुरुआती 1 से 2 घंटे) के भीतर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क कर NCRP पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर दी गई सूचना से आपका पैसा वापस मिलने की संभावना 99% तक बढ़ जाती है।
बभनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो साइबर पीड़ितों के चेहरे खिले, वापस कराए ₹14,800/-
Related Posts
Add A Comment

