बलिया। जवानों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार को गोपनीय कार्यालय परिसर में नवनिर्मित भोजनालय, स्नानागार भवन एवं जीर्णोद्धारित आवासीय भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वामा सारथी बलिया की अध्यक्षा मंजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया।
उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों को पौष्टिक एवं मौसम के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही भोजनालय, स्नानागार और आवासीय भवनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बलिया पुलिस जवानों को मिली नई सुविधाएं, भोजनालय व स्नानागार भवन का उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment

