भांवरकोल।। गाजीपुर।स्थानीय थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार नितिश साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में फरियादियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
प्राप्त आवेदन ,समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए।
तुरंत कार्रवाई, करने एवं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार नितिश साहनी और थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने आवेदनों को तुरंत निस्तारण का निर्देश दिया।
संयुक्त टीम का गठन,सभी मामलों के मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिस बल की संयुक्त टीमें गठित कर उन्हें तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस बल तथा राजस्व विभाग के लेखपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भांवरकोल थाने में समाधान दिवस का हुआ आयोजन, मिले 9 आवेदन, निस्तारण हेतु टीमें गठित
Previous Articleबरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

