वॉइस इंडिया न्यूज़ संवाददाता रीना राय
सोनभद्र (दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स संवाददाता अजयन्त सिंह/अजीत सिंह)।श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और मजदूर हितैषी नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल का प्रांतीय स्तर पर संगठनात्मक विस्तार किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह द्वारा प्रदेश कार्यालय से आधिकारिक पत्र जारी कर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।जारी आदेश के तहत संगठन की साख और सक्रियता को देखते हुए संकट मोचन झा को जिला उपाध्यक्ष तथा देश दीपक मिश्रा को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण और गरिमामयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संकट मोचन झा ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह एवं शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा संगठन ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह दायित्व सौंपा है, उसका मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। मेरा मुख्य उद्देश्य जनपद के असंगठित व संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और संगठन को ग्राम व ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना रहेगा।वहीं, प्रदेश महासचिव देश दीपक मिश्रा ने भी प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश में संगठन का व्यापक विस्तार करेंगे। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि राज्य भर के मजदूरों, दैनिक वेतनभोगियों और कामगारों के शोषण के खिलाफ संगठन पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करेगा। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल में संकट मोचन झा और देश दीपक मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर जैसे ही कार्यकर्ताओं तक पहुंची, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और स्थानीय मजदूर नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।संगठन के नेताओं का कहना है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के लंबे सांगठनिक अनुभव, ऊर्जा और सक्रियता से यूनियन को नई गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिष्ठान खिलाकर बधाई दी तथा उनके सफल व यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

