हापुड़ (मनीष कुमार) फ्रीगंज रोड पर भीषण गर्मी के बीच खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार भीषण आग का गोला बन गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि वहां से गुजरने वाले लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया आग की सूचना के बाद CFO अजय शर्मा अपनी टीम और दमकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी देखरेख में दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार कूड़े के ढेर के पास खड़ी थी, जहाँ गर्मी के कारण कचरे में लगी एक छोटी सी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और कार को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना कोई इकलौती घटना नहीं है, बल्कि भीषण गर्मी के चलते वाहनों में आग लगने की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। उच्च तापमान के कारण वाहनों की वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट और ज्वलनशील कचरे के पास पार्क होने से गाड़ियाँ आसानी से आग की चपेट में आ रही हैं। सीएफओ अजय पाल शर्मा ने नागरिकों को विशेष रूप से चेतावनी दी है कि इस चिलचिलाती धूप में वाहनों को कचरे, सूखी घास या किसी भी ज्वलनशील सामग्री के पास खड़ा न करें।
Related Posts
Add A Comment

