मऊ। जनपद मऊ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की साइबर पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों की कुल 5500 रुपये की धनराशि वापस कराई है।
पुलिस के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों पर साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना मधुबन पुलिस ने लोकीपुर निवासी पीड़ित अविनाश शर्मा के 4500 रुपये तथा मधुबन निवासी विनीत जायसवाल पुत्र कन्हैया जायसवाल के 1000 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए।
पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन अथवा पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाले साइबर अपराधों से सावधान रहें। साथ ही किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मऊ पुलिस की कार्रवाई से साइबर ठगी के दो पीड़ितों को मिली राहत, 5500 रुपये वापस कराए गए
Related Posts
Add A Comment

