मनियर (बलिया)। थाना मनियर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 09 मई 2026 को थाना मनियर में पीड़िता की तहरीर के आधार पर अपहरण से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। जांच में अभियुक्त ऋतिक उर्फ छोटू राजभर (19 वर्ष) पुत्र राजू राजभर निवासी कम्युनिस्ट मोहल्ला वार्ड नंबर-1, कस्बा मनियर थाना मनियर जनपद बलिया का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर मनियर बस स्टैंड के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि अभियुक्त वर्तमान में गोवा के नॉर्थ गोवा जनपद के मापुसा क्षेत्र में निवास कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर चौहान, रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक यादव, रिक्रूट कांस्टेबल सूरज मद्धेशिया, चालक हेड कांस्टेबल कमला यादव एवं महिला रिक्रूट कांस्टेबल शालिनी शामिल रहीं।
मनियर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

