उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जनपद भदोही पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान के दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, सीएम हेल्पलाइन-1076 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर संचालित किया जाता रहेगा।
मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।
Related Posts
Add A Comment

