(गाजीपुर)। विकास खंड बाराचवर के अंतर्गत आने वाले मौजपुर गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया है। सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पार करने में काफी दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद ग्राम पंचायत स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से अपील करते हुए कहा है कि जनहित को देखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि गांववासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है, इसलिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
मौजपुर में जलनिकासी व्यवस्था ठप, सड़क पर भरे पानी से ग्रामीण परेशान
Related Posts
Add A Comment

