रसड़ा (बलिया) रसड़ा तहसील क्षेत्र के नागपुर ग्राम पंचायत में अवस्थित श्री श्री 1008
श्रीनाथ मठ पर 29 जून को आयोजित होने वाले वृहद रोट पूजन समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।
इस रोट पूजन में 2 लाख से अधिक श्रीनाथ भक्तों के पहुंचने की संभावना है तथा भक्तों के लिए 551 क्विंटल प्रसाद बनाने का कार्य 10 जून
से ही प्रारंभ हो गया है । श्रीनाथ पूजनोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते हुए पूजन समारोह समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 145 गांवों में स्वयं मैं पहुंचकर निमंत्रण दिया हूं, जिसमें बलिया जनपद सहित गाजीपुर 15 गांव, मऊ जनपद के 15 गांव एवं बिहार प्रांत के छपरा, रिविलगज के कई गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि
रोट बनाने में प्रयोग में आने वाली 25 ट्राली लकड़ी का स्टोर कर लिया गया है। 551 क्विंटल रोट बनाने के लिए 150 क्विंटल चीनी, 3 क्विंटल सौंफ, 300
क्विंटल आटा तथा 400 टीना घी का प्रयोग होगा।
उन्होंने बताया कि 10 जून से चार दर्जन कारीगरों द्वारा प्रसाद बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है
इस रोट पूजन में लगभग 30 लाख रुपए खर्च होंगे जो नागपुर व मोतिरा गांव के लोग वहन करेंगे। 2027 में चुनाव है, इस लिहाज से प्रदेश के मंत्री सहित कई
विधायक गण भी शामिल होंगे। जिन्हें आमंत्रण देने का कार्य अंतिम चरण में है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद
वीरेन्द्र सिंह मस्त, सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, अम्बिका चौधरी, रामगोविन्द चौधरी, ओमप्रकाश राजभर, राजधारी सिंह, आनन्द
स्वरूप शुक्ल, नारद राय, केतकी सिंह, वर्तमान विधायक उमाशंकर सिंह को निमंत्रण दिया जा चुका है। इस मंदिर पर पहुंचने के लिए चार मार्ग हैं।
बलिया के तरफ से आने वाले लोग माधोपुर से थोड़ा आगे कताई मिल के रास्ते से आ सकतें हैं। गाजीपुर
से आने वाले लोग डेहरी के रास्ते होकर मठ पर पहुंच सकते हैं,और मऊ विल्थरा आदि स्थानो के लोग मंदिर पर मिरनगंज से सीधे नागपुर गांव पहुंच सकते हैं। हथुई मोतिरा के रास्ते भी पहुंच सकते हैं।50 ध्वनि यंत्र साउंड सिस्टम लगेगा भक्तों के उद्घोषक के लिए। 10 वाकी टाकी से लैश समिति के स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे।
रसड़ा के नागपुर में श्रीनाथ रोट पूजन की तैयारी चल रही है युद्ध स्तर पर
Related Posts
Add A Comment

