रायपुर/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में वांछित और फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी अंतर्राज्यीय सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सर्विलांस टीम की मदद से जाल बिछाकर संयुक्त पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोचा और विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में रायपुर थाना पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। थाना रायपुर पर दर्ज मु0अ0सं0-163/2025 (धारा 109, 61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम) से संबंधित वांछित अभियुक्त की लोकेशन मोबाइल ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पश्चिम बंगाल में पाई गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर, थाना रामपुर बरकोनिया, थाना माँची एवं एसओजी (SOG) की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।संयुक्त पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर स्थानीय इनपुट्स के आधार पर घेराबंदी की। दिनांक 17.07.2026 को सुबह 11:05 बजे हुगली जनपद के पण्डुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया अभियुक्त मूल रूप से पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला है और सोनभद्र में अपराध करने के बाद अपने गृह राज्य में छिपा हुआ था नाम व उपनाम राजा कुरैशी उर्फ हासिन कुरैशी /पिता स्व० अब्दुल समद कुरैशी
उम्र लगभग 32 वर्ष,निवासी ग्राम बलिहट्टा, थाना पण्डुआ, जनपद हुगली, पश्चिम बंगाल।पश्चिम बंगाल में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वहां की स्थानीय अदालत से अभियुक्त की ट्रांजिट रिमांड हासिल की, जिसके तहत उसे सुरक्षित जनपद सोनभद्र लाया गया। आज दिनांक 19.07.2026 को रायपुर पुलिस द्वारा कागजी व आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता गोवध निवारण और आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

