शादियाबाद (गाजीपुर)। राष्ट्रीय जल मिशन के तहत मंगलवार को थाना शादियाबाद परिसर में जल संरक्षण एवं जल बचत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल बचाने का संकल्प कराया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लगातार घटता भूजल स्तर और बढ़ती जल आवश्यकता भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। यदि समय रहते जल संरक्षण की आदत नहीं अपनाई गई तो आने वाले वर्षों में जल संकट और गहरा सकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जल संरक्षण के उपाय अपनाने के साथ-साथ आमजन को भी वर्षा जल संचयन, नलों से होने वाले रिसाव को रोकने, अनावश्यक जल व्यय से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “जल है तो कल है” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा जल की प्रत्येक बूंद बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता से सफल होने वाला जन आंदोलन है।
राष्ट्रीय जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ, बोले— “जल है तो कल है”- वागीश विक्रम सिंह थानाध्यक्ष
Related Posts
Add A Comment

