सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा के लिए समर्पित संगठन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक ओबरा स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन के आगामी स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष, संतोष साहनी जिला प्रभारी अजीत सिंह और महासचिव अमरदीप सिंह ने संयुक्त रूप से आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले पदाधिकारियों के नामों पर गहन चर्चा की।विचार-विमर्श के बाद उन सक्रिय सदस्यों और ऊर्जावान पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई, जो राष्ट्रीय मंच पर सोनभद्र की आवाज बुलंद करेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमले और उनका उत्पीड़न किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा
पत्रकारों के खिलाफ बढ़ता उत्पीड़न एक गंभीर चिंता का विषय है। संगठन के सभी पदाधिकारियों का यह नैतिक कर्तव्य है कि वे पीड़ित पत्रकार के साथ ढाल बनकर खड़े हों। यदि कोई पत्रकार सत्य की राह पर अडिग है, तो संगठन अपनी पूरी शक्ति के साथ उसकी लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि समय की मांग है कि हम दलगत राजनीति और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर पत्रकार एकता को मजबूत करें। संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया संतोष साहनी (जिला अध्यक्ष),अमरदीप सिंह,
अजीत सिंह,अनुज जायसवाल,कामेश्वर विश्वकर्मा,
कुम्घज चौधरी,विकास अग्रहरि,अनिकेत श्रीवास्तव,
अरविंद गुप्ता,विजय साहनी,मुकेश भारती,श्याम जी पाठक,शशि शर्मा,दिलीप दत्ता, बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन अपनी शक्ति और एकता का प्रदर्शन करने की योजना बना रहा है, ताकि प्रशासन और समाज में पत्रकारों की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अहम बैठक स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों ने पकड़ा जोर
Related Posts
Add A Comment

