सोनभद्र। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में सोनभद्र जिले में विश्व खेल पत्रकार दिवस बेहद उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने खेल जगत की खबरों को आम जनमानस तक पहुंचाने वाले और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाले खेल पत्रकारों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के सोनभद्र जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने सभी खेल पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने खेल के विकास में मीडिया की अतुलनीय भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा खेल पत्रकार अपनी कलम की ताकत से न सिर्फ मैदान की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाते हैं, बल्कि देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी समाज में स्थापित करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी खेल की सच्ची भावना को जीवित रखने वाले सभी खेल पत्रकार बधाई के पात्र हैं। सोनभद्र के प्रभारी/जिला महामंत्री पत्रकार अमरदीप सिंह,अजीत सिंह एवं अनुज जायसवाल ने खेल पत्रकारों के संघर्ष, निष्पक्षता और उनके अटूट जुनून की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल पत्रकार केवल स्कोर या आंकड़े नहीं लिखते, बल्कि वे देश में एक स्वस्थ खेल संस्कृति को विकसित करने का काम करते हैं। सलाम है उन खेल पत्रकारों को जो दिन-रात, धूप-छांव की परवाह किए बिना मैदान पर डटे रहते हैं और खेल व खिलाड़ियों के सम्मान को अपनी लेखनी से नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।
संगठन के अन्य वक्ताओं ने भी इस बात पर विशेष जोर दिया कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें ढूंढने और उन्हें बड़ा मंच देने में खेल पत्रकारों का योगदान सबसे बड़ा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी चौतरफा सुरक्षा को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। विश्व खेल पत्रकार दिवस के इस विशेष मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सोनभद्र के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एकजुट रहे और सभी ने जिले के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व खेल प्रेमियों को बधाई दी। उपस्थित रहने वाले मुख्य पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है
संतोष साहनी जिला अध्यक्ष , अजीत प्रताप सिंह जिला प्रभारी,अमरदीप सिंह (जिला महामंत्री),अनुज जायसवाल (जिला महामंत्री),
कामेश्वर विश्वकर्मा (जिला महासचिव), दिलीप दत्त (जिला सचिव), विजय साहनी (जिला उपाध्यक्ष), विकास अग्रहरि (जिला संगठन मंत्री), अरविंद कुशवाहा (जिला आईटी सेल प्रभारी), कैलाश बिहारी (जिला मीडिया प्रभारी), धनंजय पांडे (जिला उपाध्यक्ष), अनिकेत श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष), मुकेश भारती (जिला सचिव), अजयन्त सिंह (जिला सचिव),कुंदन चौधरी (जिला संगठन महामंत्री),
अरविंद गुप्ता (जिला विधिक सलाहकार),
मिश्रा जी (जिला कोषाध्यक्ष)परिषद के इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने मनाया विश्व खेल पत्रकार दिवस, कलम के सिपाहियों को दी बधाई
Related Posts
Add A Comment

