गाजीपुर। लद्दाख दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के चार सांसदों की अचानक तबीयत बिगड़ने से प्रशासनिक और चिकित्सकीय महकमे में हलचल मच गई। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी और मौसम के प्रभाव के चलते सांसदों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के सांसद Afzal Ansari को सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा। वहीं लालगंज से सांसद Daroga Prasad Saroj की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।।
सूत्रों के मुताबिक, अन्य दो सांसदों की भी तबीयत खराब होने पर उन्हें कार्यक्रम स्थल से वाहन के माध्यम से होटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज किया गया। सभी सांसद एक आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लद्दाख पहुंचे थे।।।
चिकित्सकों का कहना है कि लद्दाख जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन का स्तर मैदानी इलाकों की तुलना में कम होता है, जिसके कारण अचानक पहुंचने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।।
फिलहाल सभी सांसदों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है और आवश्यक उपचार जारी है।

