मनिहारी (गाजीपुर)। कहां गया जनप्रतिनिधि जब अपने वादे को पूरा करते हैं तो वह सत्ता के साथ जनता के दिलों पर राज करते हैं।बताते चलें जखनियां विधान सभा के लोकप्रिय व जखनियां के विकास महापुरुष वेदी राम अपने विधान सभा के वे गांव जो पहले कभी जन प्रतिनिधियों से उपेक्षित हुआ करते थे आज वहां के ग्राम वासियों के हसरतों को पूरा कर ग्राम वासियों का दिल जीत लिया। 2024 के दशहरा के रामलीला के दौरान श्री पवहारी बाबा रामलीला के अध्यक्ष पंचम सिंह जी द्वारा विधायक जी को मुख्य अतिथि के रुप में रामलीला देखने को आमंत्रित किया और उनका सम्मान अपने व समस्त रामलीला कमेटी व ग्रामवासियो द्वारा किया गया।विधायक जी रामलीला का अश्रुपात किया और अवलोकन कर देश में दशहरा पर हो रहे रामलीला मंचन को सवो॔तम आदर्श रामलीला का दर्जा अपने उद्बोधन दिया। रामलीला के अध्यक्ष जी को गांव में दो हाईमैक्स स्ट्रीट लाईट देने के साथ और गांव के कार्य कराने का वादा किया। जो आज दो भाई मैक्स स्ट्रीट लाईट की जगह चार हाई मैक्स स्ट्रीट लाईट और चार इंटर लाकिंग सम्पर्क मार्ग देकर अपना वादा पूरा किया।और एक महत्वपूण॔ वादा श्री श्री टंडा वीर बाबा धाम पर चौकड़ी समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने और यातायात को शुलभ व दूरी कम करने हेतु मिनी पूल व सम्पर्क मार्ग से मुख्य मार्ग तक छोड़ने का टेंडर भी पास करा दिया। जिससे पूरे गांव में हर्षोल्लास और खुशी का माहौल है पूरे ग्राम वासी भूरी भूरी प्रशंसा करते नहीं थकते।श्री पवहारी बाबा रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह जी ने माननीय विधायक वेदी राम जी को पूरे ग्राम वासियों के तरफ से हृदय से साधूवाद दिया।*

