बैरिया, बलिया। क्षेत्र के मिश्र के हाता गांव में सड़क पर जलभराव और बदहाल सड़क की स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। विशेष रूप से मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है। कई बार बाइक सवार सड़क पर भरे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब सड़क और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने जनहित में सड़क की तत्काल मरम्मत और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
Related Posts
Add A Comment

