(गाजीपुर)
भांवरकोल क्षेत्र के खरडिहा निवासी लाल साहब यादव के 5 वर्षीय पुत्र बालवीर की सोमवार देर शाम सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव की गलियों में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बालवीर सोमवार देर शाम घर के पास मिट्टी की दीवार के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक विषैले सर्प ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए हालत और अधिक नाजुक होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर हॉस्पिटल गाज़ीपुर डॉक्टर ने कहा बच्चे को लाने मे काफी विलम्ब हो जाने से विष शरीर मे फैल गया है |
बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां संजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी यही हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि गांव में दवा छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया जाए।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की गई |

