सिकन्दरपुर, बलिया। थाना सिकन्दरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत मिली है। पुलिस ने अज्ञात ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई 50,786 रुपये की धनराशि होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार राय पुत्र बरमेश्वर राय निवासी ग्राम चेतन किशोर थाना सिकन्दरपुर ने NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 01 अप्रैल 2026 को फर्जी तरीके से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया के नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर टीम के प्रयास से ठगी की गई धनराशि को होल्ड कराया गया और 22 मई 2026 को पीड़ित के खाते में 50,786 रुपये वापस करा दिए गए।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित अनुज कुमार राय ने बलिया पुलिस एवं थाना सिकन्दरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल राजू यादव, आरक्षी शिवम राय, शिवप्रताप सिंह, संदीप कुमार एवं महिला आरक्षी किर्ती यादव शामिल रहीं।
सिकन्दरपुर, बलिया : साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 50,786 रुपये वापस
Related Posts
Add A Comment

