Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मेघबरन स्टेडियम से रोज़ निखर रही खेल प्रतिभाएं, हजारों युवाओं को मिला सरकारी सेवा का अवसर, गाजीपुर का बढ़ा मान

Sunday, 2 August 2026, 20:58 IST

जखनिया के सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Sunday, 2 August 2026, 20:57 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, ददरी घाट से जल लेकर महाहर धाम में करेंगे जलाभिषेक

Sunday, 2 August 2026, 20:55 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्रऔद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
सोनभद्र

सोनभद्रऔद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

adminBy adminSunday, 2 August 2026, 20:42 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न प्रमुख सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृतियां एवं विभागीय अनुमतियां शीघ्र प्राप्त करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि आम जनता को आवागमन में कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जनपद में निम्नलिखित महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।नधीरा–धरतीदाण्ड लिंक मार्ग (बखरिहवा से नधीरा) लगभग 10.00 किलोमीटर लंबाई, अनुमानित लागत ₹1.60 करोड़। डिबुलगंज–जोगेन्द्र मार्ग लगभग 10.00 किलोमीटर लंबाई, अनुमानित लागत ₹64.50 करोड़। बखरिहवा–बीजपुर मार्ग (तहसील दुद्धी) बखरिहवा से बीजपुर स्वागत गेट तक लगभग 18.42 किलोमीटर लंबाई, अनुमानित लागत ₹49.00 करोड़। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग (औड़ी मोड़, अनपरा से शक्तिनगर) लगभग 20.17 किलोमीटर लंबाई, अनुमानित लागत ₹55.72 करोड़। मिर्चाधुर रेलवे स्टेशन–औड़ी मोड़ (अनपरा) मार्ग लगभग 12.15 किलोमीटर लंबाई, अनुमानित लागत ₹24.70 करोड़।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि इन महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से सोनभद्र के दूरस्थ एवं प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की आपसी संपर्क व्यवस्था (कनेक्टिविटी) बेहद सुदृढ़ होगी। इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी बल्कि स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि परियोजनाओं से संबंधित सभी कागजी व प्रशासनिक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने पर उसकी गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थलीय निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के साथ मुख्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी (SDM) दुद्धी तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं व विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 11
crime news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleअनपरा में एसटीपी निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त फ्लाई ऐश निस्तारण के भी दिए कड़े निर्देश
Next Article सोनभद्र विंध्य की गोद में सेवा व समरसता की अनूठी मिसाल श्री राम सेवा समिति के अनवरत भंडारे का 1 वर्ष पूरा होने की ओर

Related Posts

मेघबरन स्टेडियम से रोज़ निखर रही खेल प्रतिभाएं, हजारों युवाओं को मिला सरकारी सेवा का अवसर, गाजीपुर का बढ़ा मान

Sunday, 2 August 2026, 20:58 IST

जखनिया के सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Sunday, 2 August 2026, 20:57 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, ददरी घाट से जल लेकर महाहर धाम में करेंगे जलाभिषेक

Sunday, 2 August 2026, 20:55 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मेघबरन स्टेडियम से रोज़ निखर रही खेल प्रतिभाएं, हजारों युवाओं को मिला सरकारी सेवा का अवसर, गाजीपुर का बढ़ा मान

Sunday, 2 August 2026, 20:58 IST

जखनिया के सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Sunday, 2 August 2026, 20:57 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, ददरी घाट से जल लेकर महाहर धाम में करेंगे जलाभिषेक

Sunday, 2 August 2026, 20:55 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.