ओबरा/सोनभद्र (29 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में पर्यावरण संवर्धन और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली। पतंजलि योग समिति/भारत स्वाभिमान के सोनभद्र जिला योग प्रभारी वीरेंद्र योगी ने ओबरा स्थित सीआईएसएफ (CISF) इकाई के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिला योग प्रभारी वीरेंद्र योगी ने सीआईएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार सिंह को एक हरा-भरा पौधा भेंट कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समाज में वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। वीरेंद्र योगी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधा भेंट करने का उद्देश्य समाज में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। शिष्टाचार भेंट के दौरान सीआईएसएफ जवानों एवं स्थानीय नागरिकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने हेतु योग एवं प्राणायाम की उपयोगिता पर भी विचार-विमर्श किया गया। कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने इस आत्मीय भेंट व पौधा उपहार में देने के लिए योग प्रभारी का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस हरित प्रयास की सराहना की।
सोनभद्र ओबरा में योग प्रभारी वीरेंद्र योगी ने CISF कमांडेंट सतीश कुमार सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात भेंट किया पौधा
Related Posts
Add A Comment

