सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत अधिकारी की स्मृति एवं सम्मान में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से भावभरी प्रार्थना की। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की मौजूदगी में आयोजित इस शोकसभा में कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व. पुनीत टंडन को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. टंडन एक कर्तव्यनिष्ठ, सहृदय और समर्पित अधिकारी थे। जिला प्रोबेशन विभाग के माध्यम से समाज के वंचितों व महिलाओं-बच्चों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। उनका असमय चले जाना प्रशासनिक सेवा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि देने हेतु शोकसभा में मुख्य रूप से , अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी (DDO) हेमंत कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम (NRLM) सरिता सिंह, परियोजना निदेशक (PD DRDA) एस.के. राय, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह,
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, सहित जिला प्रोबेशन विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व लिपिकीय वर्ग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सोनभद्र जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट में शोकसभा आयोजित
Related Posts
Add A Comment

