ओबरा/सोनभद्र । भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के स्थानीय कार्यालय पर रविवार को संगठनात्मक विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कार्यसमिति की द्वितीय बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पूरे हो रहे द्विवार्षिक कार्यकाल के उपरांत आगामी कार्यकाल हेतु विस्तृत रणनीति पर गहन मंथन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार व सुझाव रखे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यकाल के लिए समय रहते संगठनात्मक ढाँचे का विस्तार किया जाएगा और नियमानुसार फॉर्म-J (Form J) जमा करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। संगठन की मजबूती और संविदा श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप देने के लिए 16 अगस्त 2026 की तिथि अगली बैठक हेतु सुनिश्चित की गई है। आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मनी शंकर पाठक ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री श्री कृष्ण कुमार पाठक द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मनी शंकर पाठक (अध्यक्ष), रणजीत तिवारी (उपाध्यक्ष), नवलेश वर्मा (कोषाध्यक्ष), उमेश पटेल (संयुक्त मंत्री),गुड़िया देवी (सदस्य)
बैठक के अंत में अध्यक्ष मनी शंकर पाठक ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता और श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
सोनभद्र भारतीय संविदा श्रमिक संगठन की कार्यसमिति बैठक संपन्न संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यकाल पर हुई चर्चा
Related Posts
Add A Comment

