Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

भांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Monday, 3 August 2026, 20:29 IST

ओपन कराटे चैंपियनशिप बनारस में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Monday, 3 August 2026, 20:25 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर जलालाबाद गौशाला में शिव भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Monday, 3 August 2026, 20:09 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता लेकर गोठानी पहुंचा अभाविप, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण
सोनभद्र

सोनभद्र ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता लेकर गोठानी पहुंचा अभाविप, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण

adminBy adminMonday, 3 August 2026, 19:32 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ओबरा/सोनभद्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनभद्र की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की निरंतर श्रृंखला के तहत सोमवार (03 अगस्त 2026) को ओबरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में गोठानी एवं आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों व स्वास्थ्य समस्याओं की गहन जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को लेकर स्थानीय निवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे शिविर में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में डॉ. कृष्णा कुमार एवं उनकी डॉक्टरी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को केवल परामर्श ही नहीं दिया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खान-पान में पौष्टिकता रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, शिक्षा और संस्कार पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आमजन में स्वास्थ्य चेतना जगाना परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है। जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने अभाविप के इस सेवाभावी प्रयास की जमकर सराहना की। स्थानीय निवासियों का कहना था कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे निःशुल्क शिविरों के आयोजन से उन निर्धन और असहाय लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलती है, जो सामान्य जांच या इलाज के लिए दूर बड़े शहरों या अस्पतालों में जाने में असमर्थ रहते हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।
इस सफल स्वास्थ्य शिविर के संयोजक अभय प्रताप सिंह रहे। शिविर को सुचारु एवं सफल बनाने में अभाविप कार्यकर्ताओं—विश्वजीत साहनी, देवी प्रसाद तिवारी, श्रवण सोनी, गोलू केशरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। अभाविप कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि समाज सेवा की यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी और सुदूर ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम पहुंचाए जाते रहेंगे।

Views: 1
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र भारतीय संविदा श्रमिक संगठन की कार्यसमिति बैठक संपन्न संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यकाल पर हुई चर्चा
Next Article सोनभद्र सलाईबनवा डम-डम गुफा धाम में सुविधाएं दुरुस्त, लेकिन जर्जर सड़क बनी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मुसीबत

Related Posts

भांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Monday, 3 August 2026, 20:29 IST

ओपन कराटे चैंपियनशिप बनारस में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Monday, 3 August 2026, 20:25 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर जलालाबाद गौशाला में शिव भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Monday, 3 August 2026, 20:09 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

भांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Monday, 3 August 2026, 20:29 IST

ओपन कराटे चैंपियनशिप बनारस में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Monday, 3 August 2026, 20:25 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर जलालाबाद गौशाला में शिव भक्ति का उमड़ा सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Monday, 3 August 2026, 20:09 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.