अनपरा, सोनभद्र (15 अगस्त 2026)। अजयन्त सिंह)औद्योगिक क्षेत्र अनपरा स्थित सोन पब्लिक स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और उमंग से ओत-प्रोत वातावरण में देश का स्वाधीनता दिवस अत्यंत भव्यता एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में चारों ओर तिरंगे की भव्य छटा दिखाई दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और अतुलनीय बलिदान का सुखद परिणाम है। उनके उच्च आदर्शों और राष्ट्रसेवा की निष्काम भावना को अपने जीवन में अपनाना ही उन वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यालय के चेयरमैन आर. डी. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का वास्तविक भविष्य हैं।
उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने, अनुशासन एवं नैतिक संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने तथा भविष्य में योग्य इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर परिवार, विद्यालय तथा पूरे राष्ट्र का नाम विश्व पटल पर रोशन करें। इस पावन समारोह में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य रूप से थाना प्रभारी (अनपरा) प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, वन विभाग (रेंजर) अमरजीत मिश्रा, वन दरोगा राधा कृष्ण पांडे। आर.पी.एल. (जी.एम.) आर.जी. खंडेलवाल, पवन अग्रवाल, सीताराम चौधरी, अनिल प्रधान, सुरेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह। उदित सिंह, बृज बिहारी सिंह, कृष्ण सिंह, रणधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आदित्य परमार, सूरज भारती सहित अनेक गणमान्य अतिथि। अतिथियों ने बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन पूजा शर्मा द्वारा किया गया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश प्रजापति ने पूरी व्यवस्थाओं का कुशल प्रबंधन करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सोन पब्लिक स्कूल, अनपरा में धूमधाम से मनाया गया भव्य स्वतंत्रता दिवस
Related Posts
Add A Comment

