सहतवार, बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, थाना सहतवार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 138/26 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्य नारायण प्रसाद पुत्र टुकर प्रसाद निवासी महाधनपुर नई बस्ती, थाना सहतवार, जनपद बलिया को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

