भदोही:जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी तथा ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान हवा की गति 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
रेड अलर्ट वाले जनपदों में आगरा, अंबेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फ़तेहपुर, फ़िरोज़ाबाद, ग़ाज़ीपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर एवं कन्नौज शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज आंधी एवं बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कच्चे मकानों के आसपास खड़े होने से बचें। किसान भाई फसलों एवं पशुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें।
उन्होंने संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Previous Articleबैंकिंग योजनाओं की प्रगति एवं ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर
Next Article जनपदवासियों हेतु महत्वपूर्ण अपील
Related Posts
Add A Comment

