भदोही:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में दिनांक 29 एवं 30 मई 2026 को आंधी-तूफान, तेज वर्षा, ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली की प्रबल संभावना है।
आप सभी से अपील है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। आकाशीय बिजली के समय पेड़ों, बिजली के खंभों एवं खुले मैदानों से दूर रहें। किसान भाई खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
सभी नागरिक अपने मोबाइल में “सचेत” एवं “दामिनी” ऐप डाउनलोड करें, ताकि मौसम एवं वज्रपात संबंधी पूर्व चेतावनी समय से प्राप्त हो सके।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। जनपद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तथा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

