वाराणसी के दुर्गा कुंड स्थित एक होटल में वाराणसी टूरिज्म संगठन द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि विभिन्न टैक्सी संगठनों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि कई सालों से बढ़ती हुई महंगाई और डीजल पेट्रोल संघ की लगातार बढ़ती कीमतों की मार के चलते पूरा टैक्सी उद्योग बर्बादी के कगार पर खड़ा है उन्होंने आगे बताया कि सन 1918 से ही हम सभी लोग उसी पुराने रेट पर काम कर रहे हैं इसी को देखते हुए टैक्सियों के किराया में ₹2 प्रति किलोमीटर की वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह वृद्धि 2018 के बाद अब की जा रही है जबकि 2018 से 2026 तक में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है इसके साथ बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी गाड़ियों पर अचानक लागू की गई वन टाइम टैक्स की भत्सना की गई और उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सभी नई पुरानी टैक्सियों को एक साथ 15 साल का रोड टैक्स जमा करने का आदेश जारी कर दिया है जिसके कारण टैक्सी संचालकों की कमर टूट गई है इस हिसाब से 3 साल 4 साल पुरानी गाड़ियों पर भी तत्काल रूप से 1 से 2 लाख टैक्स जमा करने की बढ़त हो गई है जो की अन्याय है पूरे प्रदेश में इस नीति को लेकर विरोध जारी है गाड़ियां खड़ी हो रही है क्योंकि एक साथ इतना टैक्स जमा करने की हैसियत किसी टैक्सी मालिक में नहीं है इसको लेकर जल्दी ही प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा पत्रकार वार्ता में राम पांडे रौनक शर्मा गौरव रुपाणी अरुण सिंह सतीश सिंह सानू राय प्रकाश सिंह बच्चा सिंह राजा यादव सहित सैकड़ो की संख्या में टैक्सी संचालक मौजूद रहे

