Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » आईआईटी-बीएचयू के अध्ययन ने ऑनलाइन कार्ड गेम्स में उपयोग किए जाने वाले रैंडम नंबर जनरेटर्स की सांख्यिकीय निष्पक्षता की पुष्टि की
Uncategorized

आईआईटी-बीएचयू के अध्ययन ने ऑनलाइन कार्ड गेम्स में उपयोग किए जाने वाले रैंडम नंबर जनरेटर्स की सांख्यिकीय निष्पक्षता की पुष्टि की

adminBy adminFriday, 8 August 2025, 16:11 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी द्वारा किए गए हालिया अध्ययन ने ऑनलाइन कार्ड गेम्स में प्रयुक्त रैंडम नंबर जनरेटर्स की विश्वसनीयता और सांख्यिकीय निष्पक्षता को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया है। यह शोध आईआईटी-बीएचयू के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. भास्कर बिस्वास और उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया था। उन्होंने वास्तविक गेमप्ले डेटा का उपयोग करके कार्ड शफलिंग एल्गोरिदम की यादृच्छिकता और निष्पक्षता का आकलन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत पद्धतियों को लागू किया।

प्रो. विश्वास ने कहा ये परिणाम उच्च स्तर की सांख्यिकीय सुसंगतता को दर्शाते हैं और डिजिटल कार्ड गेम्स में आरएनजी के मजबूत क्रियान्वयन को लेकर आश्वस्त करते हैं। ऑनलाइन रम्मी जैसे गेम्स में रैंडमनैस पूरी तरह निष्कलंक होनी चाहिए। हमारा विश्लेषण दर्शाता है कि यदि सही तरीके से लागू किया जाए, तो आरएनजी निष्पक्षता और अनिश्चितता के मूल सिद्धांतों को बरकरार रख सकते हैं।”

इस अध्ययन में ‘डाईहार्डर’ सांख्यिकीय टेस्ट सुइट का उपयोग किया गया, जो आरएनजी गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। इसमें रम्मीकल्चर — जो भारत का अग्रणी स्किल-बेस्ड ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है और गेम्सक्राफ्ट की फ्लैगशिप प्लेटफ़ॉर्म है — से तीन महीने के नॉन-पर्सनली आइडेंटिफायबल गेमप्ले डेटा को शामिल किया गया। विश्लेषण 53-कार्ड और 106-कार्ड दोनों प्रारूपों को कवर करता है और इसमें रैंडमनैस के विभिन्न आयामों जैसे यूनिफॉर्मिटी, इंडिपेंडेंस और अनप्रिडिक्टेबिलिटी का मूल्यांकन किया गया।

अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष: 53-कार्ड गेम्स के लिए आरएनजीs ने डाईहार्डर टेस्ट्स में 97.34प्रतिशत सफलता दर पाई, जबकि 106-कार्ड गेम्स के लिए यह 98.25प्रतिशत रही। पी-वैल्यू डिस्ट्रीब्यूशंस, जो रैंडमनैस की गुणवत्ता का संकेत देते हैं, दोनों प्रारूपों में मुख्य रूप से समान पाई गईं, केवल किनारी रेंज (0.0–0.1 और 0.9–1.0) में हल्की क्लस्टरिंग देखी गई, जो पूरी तरह से सैद्धांतिक रूप से अपेक्षित है।

यह रम्मीकल्चर के लिए एक अग्रणी उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी स्किल-बेस्ड रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म के वास्तविक गेम डेटा की स्वतंत्र अकादमिक संस्थान द्वारा समीक्षा की गई है।

आईआईटी-बीएचयू की टीम ने डाईहार्डर के व्यापक सुइट के जरिए आरएनजीs को सत्यापित किया, जिसमें निम्नलिखित टेस्ट्स शामिल हैं: बर्थडे स्पेसिंग टेस्ट (डुप्लिकेट वैल्यूज की पहचान के लिए), बिटस्ट्रीम और रैंक टेस्ट (बिट-स्तर की रैंडमनैस के लिए), पार्किंग लॉट और मिनिमम डिस्टेंस टेस्ट (स्पेशियल डिस्ट्रीब्यूशन की सिम्युलेशन के लिए), डीएनए और ओपीएसओ/ओक्यूएसओ टेस्ट्स (ओवरलैपिंग सीक्वेंस विसंगतियों की पहचान के लिए)

इन सभी परीक्षणों को बड़े डेटा सेट्स पर बार-बार लागू किया गया और परिणामों ने यह बार-बार पुष्टि की कि जनरेट की गई नंबर सीक्वेंस में कोई पूर्वाग्रह या पूर्वानुमान लगाने की संभावना नहीं थी।

महत्वपूर्ण रूप से, रिपोर्ट इन निष्कर्षों की नियामकीय प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डालती है। डिजिटल गेम्स में आरएनजी अक्सर एनआईएसटी मानकों और ब्रिटिश रिमोट टेक्निकल स्टैंडर्ड्स जैसे फ्रेमवर्क के अंतर्गत ऑडिट और सर्टिफिकेशन के अधीन होते हैं। आईआईटी-बीएचयू का विश्लेषण पुष्टि करता है कि अध्ययन किए गए आरएनजी सिस्टम्स इन अंतरराष्ट्रीय मानकों की सांख्यिकीय अपेक्षाओं को पूरा करते हैं।

यह स्वतंत्र अध्ययन रम्मीकल्चर की निष्पक्ष गेमप्ले के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराता है। इसके पहले भी आरएनजी को आईटेक लैब्स (आईएसओ 17025 प्रमाणित) जैसी वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्रमाणित किया गया है, जिनके परीक्षणों ने भी आरएनजी की अनिश्चितता, पुनरावृत्ति की अनुपस्थिति और समान वितरण की पुष्टि की है – जो मार्साग्लिया के ‘डाईहार्ड’ टेस्ट्स से मेल खाते हैं। इस प्रकार की रिपोर्टें नैतिक मानकों को बनाए रखने, उपयोगकर्ता के विश्वास को सुदृढ़ करने और ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में अत्यंत आवश्यक हैं।

Views: 558
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजेएमएस मे सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल का समापन
Next Article रेनॉल्ट ट्राइबर का हुआ शानदार शुभारंभ।

Related Posts

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.