सैदपुर (गाजीपुर)। गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सैदपुर में संरक्षित गोवंश एवं गोआश्रय स्थलों के प्रभावी प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोवंश के लिए वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किसानों से अनुबंध कर चारा उत्पादन कराने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही गोआश्रय स्थलों से जुड़े किसानों एवं आश्रय स्थल के केयरटेकरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोआश्रय स्थलों में स्वस्थ एवं बीमार गोवंश को अलग-अलग रखा जाए, ताकि उनकी समुचित देखभाल और उपचार सुनिश्चित हो सके।
उप जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों के समुचित संचालन एवं व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को संबंधित ग्राम सभाओं में खुली बैठक आयोजित कर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एन. सिंह, तहसील सैदपुर के समस्त पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, नगर पंचायत सैदपुर के अधिशासी अधिकारी के बड़े बाबू सुरेंद्र कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के बेहतर प्रबंधन को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Related Posts
Add A Comment

