गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नीरज गोंड ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका के अनुसार मौजूद मिले। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई, वस्त्र, स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां कराने और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किसी भी किशोर ने उत्पीड़न या अन्य किसी प्रकार की परेशानी की शिकायत नहीं की। सचिव ने संस्थान की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्लेस ऑफ सेफ्टी और सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा
Related Posts
Add A Comment

