वाराणसी के मदनपुरा स्थित बंगाली टोला स्कूल के सामने देश के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने अपनी नवीन शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शम्भू कुमार, IAS, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, सम्मानित ग्राहकगण, संस्थागत प्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने कहा कि बैंक सदैव वित्तीय समावेशन, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और तकनीक आधारित बैंकिंग सुविधाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई शाखा के माध्यम से मदनपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को आधुनिक एवं सहज बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बैंक की सेवाओं और सुविधाओं की सराहना की और कहा जिस समर्पण भाव से एचडीएफसी बैंककर्मी ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं, यही मूल कारण है कि बैंक विगत 3 दशकों में ही अग्रणी बैंक बन गया और इसकी विकास यात्रा जारी है।गणमान्य अतिथियों ने भी बैंक की सेवाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि ये बैंक केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं क्षेत्रीय प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी ने बैंक को नई शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा ग्राहक सेवा और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने बताया कि नई शाखा के साथ बैंक अब वाराणसी जनपद में 32 शाखाओं 5 स्मार्ट बैंक लॉबी 62 एटीएम एवं 23 सीआरएम के माध्यम से अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश में बैंक की 953 से अधिक शाखाएँ कार्यरत हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है साथ ही जोनल हेड बैंक ने यह संकल्प व्यक्त किया कि बैंक ग्राहक-केंद्रित सेवा, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में नवीन कपूर दीपक माहेश्वरी दीपक बजाज डॉ. एन.पी.सिंह मनीष तलवार दीपक बहल अभिनव पांडेय उपस्थित रहे बैंक में अतिथियों का स्वागत सम्मान क्लस्टर हेड श्री रोहित खन्ना एवं शाखा प्रबंधक श्री रफत अली ने किया इस अवसर पर बैंक से क्लस्टर हेड दीपक झा बालमुकुंद राय कृष्णा मिश्रा आशीष श्रीवास्तव सदाशिव संतोष कुमार निकटवर्ती शाखाओं के प्रबंधक विश्वनाथ पाठक अब्दुल कादिर अश्विनी श्रीवास्तव, एवं अन्य वरिष्ठ कर्मचारी, उपस्थित रहे।
Next Article प्रोफेशनल लीग मुक्केबाजी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment

