बलिया। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना बांसडीहरोड पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिग लड़कियों को 50 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बच्चियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बांसडीहरोड पुलिस को यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार 25 जून को पीड़ित परिवार ने थाना बांसडीहरोड पहुंचकर सूचना दी कि उनकी दो बेटियां घर से कॉपी खरीदने के लिए दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना बांसडीहरोड पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुकदमा संख्या 125/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित दोनों गुमशुदा लड़कियों को 27 जून को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी के बाद परिजनों ने थाना बांसडीहरोड पुलिस और बलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया।
ऑपरेशन मुस्कान: बांसडीहरोड पुलिस ने 50 घंटे में बरामद कीं दो गुमशुदा बहनें
Previous Articleनाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को बांसडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

