बांसडीह (बलिया)। थाना बांसडीह पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार 26 जून को पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त ने नाबालिग पुत्री को बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह में मुकदमा अपराध संख्या 184/2026 धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 जून को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ अभियुक्त संजीत कुमार राजभर उर्फ गोलू राजभर पुत्र राजकुमार राजभर निवासी केवटलिया चौबे, थाना बांसडीह, जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को उसके घर से सुबह 7:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
Previous Article25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व लूट की रकम बरामद
Related Posts
Add A Comment

