गड़वार (बलिया)। थाना गड़वार पुलिस टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और लूट की रकम बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सदर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
बताया गया कि 27 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जोगापुर की ओर से नहर के रास्ते रतसड़-गड़वार मार्ग की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध असलहा है और वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम जोगापुर के पास से मनू राम पुत्र स्व. उग्रह राम निवासी गजरी (शिवपुर दीयर), थाना कोतवाली, जनपद बलिया को सुबह करीब 9:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त का संबंध थाना दुबहड़ में दर्ज लूट के मुकदमे से भी सामने आया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा लूट के 2100 रुपये बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गड़वार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

