भदोही:–समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायतों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 3507 है, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या 480 है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2407 पात्र गृहस्थी परिवारों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 769 लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की पेंशन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें 175 निराश्रित महिला पेंशन एवं 92 दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थी शामिल हैं।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 484 जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। योजना के माध्यम से हजारों मानव दिवसों का सृजन कर ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया गया है।
इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास उपलब्ध कराना, पंचायत भवनों का विकास, पेयजल सुविधाओं का विस्तार, शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा अन्य विकासपरक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया गया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत में अब तक कुल 6504 लाभ एवं उपलब्धियां दर्ज की गई हैं, जो ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
मा. राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास रोली देवी ,रेखा देवी ,रोहित, रेनू देवी, राहुल कुमार को स्वीकृति पत्र दिया गया व्यक्तिगत शौचालय सुशील ,राधा, अनीता को स्वीकृति पत्र दिया गया साथ ही पिंकी, राजकुमार को आयुष्मान कार्ड दिया गया
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
मा. विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।
मा. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग के सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मा. जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने रात्रि जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर बल दिया।
मा. राज्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल को निर्देश दिया कि जन चौपाल में जो भी शिकायतें आई है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, अखिलेन्द्र सिंह चिंटू, प्रियंका जायसवाल, सुशील कुमार मिश्रा, अर्चना, राजकुमार, दशरथ, एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रात्रि चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां
Related Posts
Add A Comment

