गड़वार, बलिया, 08 जून। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से गड़वार पुलिस ने झगड़ा-फसाद एवं विवाद कर शांति भंग करने के आरोप में 15 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद उस्मान तथा थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना गड़वार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुए विवाद और झगड़े के मामलों में 10 पुरुष एवं 5 महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवादों को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। जनपद में अपराध एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक सोनाली सिंह, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, पीआरडी जवान पूनमलता, कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल विशाल यादव एवं आरक्षी चंद्रकांत वर्मा शामिल रहे।
गड़वार पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 15 लोगों पर की कार्रवाई|
Previous Articleखेजुरी में लूटकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
Next Article मनियर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार|
Related Posts
Add A Comment

