मनियर, बलिया, 08 जून। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, बलिया द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार राय एवं कांस्टेबल अभिषेक दुबे ने मनियर थाना क्षेत्र के चांदूपाकड़ वार्ड संख्या-4 निवासी रंजीत कुमार (41 वर्ष) को उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार राय तथा कांस्टेबल अभिषेक दुबे शामिल रहे।

