भांवरकोल (गाजीपुर):
स्थानीय क्षेत्र भांवरकोल पखनपुरा नर्सरी से पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान को गति देने के उद्देश्य से गाजीपुर वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुहम्मदाबाद रेंज के पखनपुरा पौधशाला (नर्सरी) से भांवरकोल ब्लॉक के लोचाईन खारडीहा बसनीय तारका आदि गांव के लिए कुल 1566 पौधे जारी किए गए हैं।
विभिन्न प्रजातियों के पौधों का होगा रोपण
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन पौधों में फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के वृक्ष शामिल हैं। बांटे गए मुख्य पौधों में शामिल हैं:
फलदार पौधे: अनार , अमरूद , जामुन आम नीवू छायादार एवं इमरती लकड़ी नीम कचनार अर्जुन शीशम सागौन पाकड़ और पीपल अन्य प्रजातियां अमलतास सैजन गुलमोहर सहित कुल1566 पौधे पर्यावरण संरक्षण के लिए सौंप गए हैं अभियान को सफल बनाने की तैयारी
मुहम्मदाबाद रेंज के आदेश संख्या G47248152099 दिनांक 30 जून 2026 के तहत आज 10 जुलाई 2026 को एक पौधे प्राप्त करता रोजगार सेवक वीर बहादुर ,(लोचाईन भांवरकोल) को सौंपे गए मौके पर उपस्थित ए पी ओ रामेश्वर प्रसाद गुप्ता वन विभाग के अधिकारी ए के सिंह मनोज राजू श्री राम यादव आदि लोग उपस्थित रहे

