(गाजीपुर)। मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिला का इलाज मऊ जिला अस्पताल में चल रहा है।
महिपालपुर गांव निवासी दीपक चौहान की पत्नी राजकुमारी देवी (45) और पुत्री अंजली (15) शाम करीब पांच बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित निजी खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों आ गईं।
घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को तत्काल मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान अंजली ने दम तोड़ दिया, जबकि राजकुमारी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
मरदह थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, छात्रा की मौत, मां गंभीर
Related Posts
Add A Comment

