देवकली (गाजीपुर)। विकास खंड देवकली की ग्राम पंचायत चांडी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आमंत्रित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
यह ग्राम चौपाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन यादव, समाज कल्याण विभाग के तथा ग्राम सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
चांडी ग्राम पंचायत में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
Related Posts
Add A Comment

