चोपन (सोनभद्र) आशीष मिश्रा। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, निर्भीक पत्रकार एवं जनपद सोनभद्र के प्रथम विधायक पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 127वीं जयंती गुरुवार को चोपन नगर में सोन नदी के तट पर स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दादा ग्रामवासी जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के सस्वर गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दादा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी का जीवन अद्वितीय रहा। उन्होंने आजादी के पूर्व अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ निडर होकर लड़ाई लड़ी और आजादी के बाद जीवनपर्यंत आमजन के अधिकारों और विकास के लिए समर्पित रहे। यह जनपद उनके योगदान को सदैव नमन करेगा और उनसे प्रेरणा लेता रहेगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में
राकेश शरण मिश्र (वरिष्ठ अधिवक्ता),
अखिलेश पाण्डेय (वरिष्ठ समाजसेवी),
ज्ञानेन्द्र पाठक (पत्रकार, दैनिक आज) मनोज चौबे (पत्रकार, राष्ट्रीय सहारा),मृणाल अवस्थी (पूर्व समाज कल्याण अधिकारी, मध्य प्रदेश)
रवि प्रकाश चौबे (संस्थापक, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट) एवं विकास चौबे ने भी विचार व्यक्त करते हुए दादा जी को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामवासी सेवा आश्रम की संस्थापिका स्व. शुभाशा बुआ जी के उत्तराधिकारी एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के बिजनेस हेड संजीव गिरी ने उपस्थित सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी के विचारों और जनसेवा की परंपरा को अनवरत आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश अग्रहरी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम टीम के भूपेंद्र, जेपी पाण्डेय, सोनम, राहुल, दीपक, सूरज यादव, राजीव पाण्डेय एवं मेराज की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर एकल परिवार से प्रमेंद्र, कृष्ण कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र पाण्डेय, पार्थ जी, सुमित दुबे, विजय साहनी, सुभाष साहनी, दिलीप श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
चोपन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रथम विधायक पं. ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी की 127वीं जयंती मनाई गई
Related Posts
Add A Comment

