गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने हत्या से जुड़े मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शिवम दुबे एवं रहमान अली उर्फ गोल्डेन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम दुबे पुत्र शैलेश कुमार दुबे निवासी ग्राम रूहीपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर तथा रहमान अली उर्फ गोल्डेन पुत्र स्व. रहमतुल्लाह निवासी ग्राम सोहिलापुर बबेड़ी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल हैं। दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवम दुबे के खिलाफ पूर्व में आईटी एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है, जबकि रहमान अली उर्फ गोल्डेन का नाम इसी हत्या के मुकदमे में सामने आया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद Kumar सिंह एवं उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी रजागंज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चौकिया मोड़ ओवरब्रिज से हत्या के मुकदमे में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

