भदोही:-ज्ञानपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के अवसर पर सी एससी – एसपीवीं के तत्वावधान में जनपद भदोही के विभिन्न जन सेवा केन्द्रों पर योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 07:00 बजे जन सेवा केन्द्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से हुआ। उपस्थित सभी नागरिकों एवं अतिथियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संबोधन एवं योग कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया।
इसके उपरांत भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योग करने का संकल्प लिया। जनपद में कुल 150 जन सेवा केन्द्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 1200 नागरिकों ने सहभागिता की। इस मौके पर सीएससी जिला प्रबंधक नरेश तिवारी व विनय कुमार शर्मा व सीएससी वीएलई कमालकांत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment

