निगोहां। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में भव्य योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन निगोहां प्रेस क्लब एवं सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज द्वारा किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र अभिनव कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन की आधारशिला है।योग सत्र का संचालन मिस श्वेता त्रिवेदी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने योग आसनों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी दी, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। इस प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को श्री ललित एवं मिस प्रियंका सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था।कार्यक्रम के समापन पर सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प दिलाया गया तथा स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर निगोहां प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
निगोहां प्रेस क्लब व सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस—-योग, नृत्य व जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए स्वास्थ्य एवं अनुशासन का दिया गया संदेश
Related Posts
Add A Comment

