रसड़ा (बलिया) : ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर रसड़ा क्षेत के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन एवं भंडारे का आयोजन कर लोक मंगल की कामना की गई। रसड़ा क्षेत्र के खड़सरा गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर पर विशेष पूजन अर्चन कर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमुख समाज सेवी सुनील सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम में 18 मई को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात 19 मई बड़े मंगलवार के दिन विधिवत मंत्रोचार के बीच एवं अनुष्ठान के साथ हवन-पूजन कर भगवान हनुमान जी से लोक कल्याण की कामना की गई। इस दरम्यान भंडारे में खड़सरा सहित जाम, महराजपुर, नरला, सुल्तानीपुर आदि गांवों से आए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लंगर में भाग लिया। इस अवसर पर विक्रांत सिंह, फूलबदन सिंह, अमित सिंह, रोहित सिंह, कमला सिंह, धनंजय उर्फ मुन्ना सिंह, सीमा सिंह, डा. मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, मुरली कुमार आदि विशिष्ट जन मौजूद रहे। सभी के प्रति आभार हनुमान मंदिर के पुजारी मोहन दास ने व्यक्त किया।
बलिया : रसड़ा के खड़सरा गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर पर हवन-पुजन करते लोग।
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर आयोजित हुआ विविध धार्मिक अनुष्ठान
Next Article थाना भीमपुरा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

