भीमपुरा, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीमपुरा पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा एवं थानाध्यक्ष भीमपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मा. सीजेएम न्यायालय बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू मु.नं. 2446/20, सरकार बनाम दिनेश राजभर, मु.अ.सं. 272/17 धारा 304 भादवि थाना भीमपुरा से संबंधित वारंटी अभियुक्त दिनेश पुत्र स्व. त्रिभुवन निवासी ग्राम चरौवां थाना भीमपुरा, उम्र करीब 58 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा मा. एसीजेएम प्रथम न्यायालय बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू मु.नं. 4106/11, सरकार बनाम सुरेश व अन्य धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राजपति निवासी ग्राम चरौंवा थाना भीमपुरा, उम्र करीब 55 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरुद्ध थाना भीमपुरा पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल अतुल यादव तथा कांस्टेबल अजहरूद्दीन शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

