भांवरकोल (गाजीपुर)।स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदौली अदाई ग्राम बदौली में पिछले एक सप्ताह से 25 केवी का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इसके चलते जहां एक तरफ किसानों का सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया है, वहीं पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
ग्रामीणों ने जब इस समस्या को लेकर जेई (JE) से संपर्क करने का प्रयास किया, तो जानकारी मिली कि उनका स्थानांतरण हो चुका है। हालांकि, नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए ऑनलाइन शिकायत/आवेदन दर्ज करा दिया गया है।
एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर न लगाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विरोध जताने वालों में शामिल रहे:
श्रीराम (पूर्व प्रधान)जयराम राम,अंगद राम,गोविंद राम
गोविंद कुशवाहा,संतोषतेजबहादुर,मिथिलेश
अनिल कुशवाहा आदि।
Related Posts
Add A Comment

