वॉइस इंडिया न्यूज संवाददाता रीना राय
ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाने में नवागत थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ओबरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो ओबरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया।
इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवागत थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आमजन के बीच प्रभावी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में ओबरा क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा नागरिकों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई।
थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, पूर्व पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, अनीश सेठ, मुकेश पांडेय, सागर महरोलिया, गुलाम वाहिद, आदित्य विश्वकर्मा, मोनू रावत, राजा गुप्ता एवं राजेश निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

